Search

 
 
 

झारखंड में अभी कोई मुख्य सचिव ही नहीं : बाबूलाल

 
मनमर्जी से शासन चलाने का किया जा रहा है काम Ranchi :   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड के निवर्तमान मुख्य सचिव एल खियांग्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये. झारखंड सरकार की ओर से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने के कारण राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं है. यह अराजकता की पराकाष्ठा है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1852024523849162837

निर्वाचन आयोग से इस पर संज्ञान लेने और बिना विलंब कार्रवाई करने की मांग की

बाबूलाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं भी राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं. मुख्यमंत्री के पास कोई भी संचिका मुख्य सचिव के माध्यम से ही भेजी जाती है. असामान्य परिस्थितियों में भी किसी के मुख्यमंत्री पद से हटने पर भी दूसरे किसी के पद ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहने की व्यवस्था है, ताकि एक क्षण के लिये भी राज्य का शासन नेतृत्व विहीन ना रहे. लेकिन झारखंड में सारी संवैधानिक व्यवस्था को मजाक बनाकर चुनाव कार्य जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील समय में भी राज्य के सबसे महत्वपूर्ण एवं शासन के प्रमुख मुख्य सचिव के पद को खाली रखकर मनमर्जी से शासन चलाने का काम किया जा रहा है. बाबूलाल ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि वह इस गंभीर विषय का संज्ञान लेकर बिना विलंब कार्रवाई कर राज्य के शासन में संवैधानिक व्यवस्था का सख़्ती से पालन कराये.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही