Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकाकाना में नवरात्र में नहीं है भीड़, कोरोना गाइडलाइन के तहत हो रही पूजा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: नवरात्र में कभी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती थी. आज ऐसा नहीं है. जिले के बरकाकाना के नया नगर में नवरात्र में मेला लगता है. लोग पूजा करने के साथ ही मेले में घूमते हैं. पहले यहां काफी भीड़ लगती थी. लेकिन अभी भीड़ नहीं है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत पूजा हो रही है. जहां कभी नवरात्र में भारी भीड़ रहती थी, वहीं आज भक्तों की संख्या काफी कम है. बता दें कि प्रत्येक दुर्गा पूजा में नया नगर बरकाकाना स्थित पूजा पंडाल के पास नवरात्र में काफी भीड़ लगती थी. मेले में कई दुकानें लगती थीं. बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगते थे. यह जिले का सबसे बड़ा मेला माना जाता है. लोग दूर से यहां पूजा करने के साथ ही धूमने आते हैं. लेकिन कोरोना गाइडलाइन के बाद यह जगह वीरान है. महाअष्टमी के दिन श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत पूजा कर रहे हैं. आसपास सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं. सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/tata-workers-union-leader-joginder-singh-jogi-became-the-district-president-of-bjmo-minority-morcha/">टाटा

वर्कर्स यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह जोगी बने भाजमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष

गाइडलाइन तहत मेला नहीं लगाया गया है

नया नगर बरकाकाना पूजा समिति के सचिव आलोक सिंह ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लाइटिंग की गई है. मां दुर्गा की प्रतिमा को बैरिकेटिंग किया गया है. श्रद्धालु दूर से ही पूजा और दर्शन कर रहे हैं. वैक्सीनेशन हुए पुरोहित को पूजा के लिए रखा गया है. बच्चों को पंडाल के पास नहीं लाने के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है. सरकार के गाइडलाइन तहत मेला नहीं लगाया गया है. इस बार रावण दहन का भी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा. बहुत सादगी से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- मोबाइल">https://lagatar.in/25-lakh-mobile-cash-theft-breaking-lock-mobile-shop/">मोबाइल

दुकान का ताला तोड़कर 25 लाख के मोबाइल और नकद की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही