Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है : अनिल कुमार

Advertisement
Advertisement
Bokaro: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. यह शिविर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में बोकारो जनरल अस्पताल में लगाया गया. लोजपा और दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर बोकारो जिला लोजपा के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. लोजपा नेता अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है. इसलिए इसमें सभी को भाग लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें-  उत्तर">https://lagatar.in/ed-raids-on-40-locations-of-chinese-mobile-company-vivo-in-uttar-pradesh-madhya-pradesh-and-bihar/">उत्तर

प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में चीनी मोबाइल कंपनी Vivo के 40 ठिकानों पर ED की रेड की खबर
रक्तदान शिविर में लोजपा नेताओ ने रक्तदान किया. लोजपा नेता काफी उत्साह के साथ अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में सुमन कुमार पासवान, निखिल प्रशांत, राकेश कुमार, इंदल पासवान, आभा सिन्हा, रामा शंकर प्रसाद, संजय कुमार पासवान, कमल किशोर, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पीके भक्त, परमेश्वर पासवान और शीला कुमारी सहित कई लोग शामिल थे. शिविर के आयोजन में लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पासवान, गुप्तेश्वर सिंह, गौरव सिन्हा, डॉ श्रवण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्लड बैंक डॉ सुरेंद्र, डॉ अवध किशोर, सिस्टर नीता सी, सुमन कुमारी, मनीष पैट्रिक, संजय कुमार और अनिल गुरुदे का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें- NPPA">https://lagatar.in/nppa-fixed-prices-of-84-medicines-including-paracetamol-pharma-companies-will-no-longer-be-able-to-sell-medicines-at-higher-prices/">NPPA

ने पैरासिटामोल सहित 84 दवाओं की कीमतें की तय, फार्मा कंपनियां अब ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगी दवाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही