Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई पुण्य नहींः स्वामी सदानंद

Ranchi: श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर पुंदाग मे चार दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का बुधवार को समापन हुआ. इस दौरान संतों ने अमृत कथा, बीतक कथा और भागवत कथा श्रद्धालुओं को सुनाया. ये सब सुनकर सभी भक्त ईश्वर के अधिन हो गए. समापन समारोह में हजारों श्रधालुओं ने हिस्सा लिया. भगवान राधा कृष्ण का दर्शन किए. उन्हें नमन किए. घर परिवार के लिए सुख शांति का आशीर्वाद मांगा. देश विदेश से आये सभी संतों का श्रद्धुलाओं ने दर्शन कर उनके चरण छुए. उनसे आशीष प्राप्त किया. संतों ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीमद् भागवत की आरती की. कथा की अमृत वर्षा की गई. समापन के अवसर पर व्यास पीठ पर आसीन संत श्री सदानंद महाराज ने भक्तों को संबोधित किया. कहा कि मन वाणी समस्त इंद्रियों के द्वारा जो भी कार्य करे, वह सब परम पुरुष भगवान को समर्पित करते हुए करें. यही भागवत धर्म है. साधना के द्वारा प्रेम भक्ति प्राप्त होती है.

हृदय में वैराग्य जागृति हो उसके लिए घर ही तपोवन

कहा कि जिसके हृदय में वैराग्य जागृति हो, उसके लिए घर ही तपोवन है. यही समस्त उपनिषदों का सार है. श्रीमद्भागवत का समझाने का विषय है. इसके निर्माण का जिम्मेदार है एकमात्र मोक्ष. जो लोग विषय चिंतन में लगे रहते हैं. उनकी इंद्रिय विषयों में फंस जाती हैं. मन को भी उन्हीं की ओर खींच लेती है. जो लोग भगवान की लीलाओं को श्रद्धा के साथ सुनते हैं. उनके हृदय में भगवान प्रकट होते हैं. अंतिम दिन में राधा कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गई. संत महात्माओं ने कई मधुर भजन गाए. जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, साध्वी मीणा महाराज, साध्वी पूर्णा महाराज, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, नवल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, विजय अग्रवाल,ओम सरावगी, निर्मल छावनिका, विष्णु सोनी, मनीष जालान, विशाल जालान, नंदू चौधरी, पूरणमल सराफ, सुरेश चौधरी, सुरेश भगत, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, चिरंजी लाल खंडेलवाल, विनय कुमार, पवन तिवारी, रवि कुमार, श्रवण कुमार, प्रेमचंद श्रीवास्तव, अशोक लाठ, अनिल अग्रवाल, मनीष सोनी समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-house-is-now-an-election-issue-delhi-police-stopped-aap-leaders-they-sat-on-dharna-bjp-released-the-inside-video/">CM

हाउस अब चुनावी मुद्दा, दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को रोका, धरने पर बैठे, भाजपा ने अंदर का वीडियो जारी किया
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही