Search

 
 
 

झारखंड की 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं, जेलर और क्लर्क के भरोसे पूरी व्यवस्था

 
Ranchi :  झारखंड की जेलों में जेल अधीक्षक नहीं हैं. इन जेलों की व्यवस्था जेलर और क्लर्क के भरोसे चल रही है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 31 जेल हैं. इनमें से 28 जेलों में जेल अधीक्षक के पद स्वीकृत हैं. लेकिन 28 में से 19 जेलों में जेल अधीक्षक ही नहीं है.

इन 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं

जिन 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं हैं, उनमें रांची, घाटशिला, साकची, सरायकेला, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, रामगढ़, तेनुघाट, धनबाद, कोडरमा, मधुपुर, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, राजमहल, पाकुड और ओपन जेल हजारीबाग शामिल है.

जानें किस जेल में कितने कैदी हैं बंद :

झारखंड की 31 जेलों में 5125 सजायाफ्ता और 11801 अंडर ट्रायल कैदी बंद हैं.
  • - रांची : 3114
  • - देवघर : 708
  • - दुमका : 1150
  • - जमशेदपुर : 1594
  • - गिरिडीह : 664
  • - हजारीबाग : 1530
  • - पलामू : 964
  • - चाईबासा : 746
  • - चास : 260
  • - चतरा : 453
  • - धनबाद : 566
  • - गढ़वा : 442
  • - गोड्डा : 312
  • - गुमला : 441
  • - जामताड़ा : 307
  • - कोडरमा : 185
  • - लातेहार : 380
  • - लोहरदगा : 248
  • - पाकुड : 255
  • - साहेबगंज : 235
  • - साकची : 232
  • - सरायकेला : 417
  • - सिमडेगा : 223
  • - हजारीबाग : 23
  • - घाटशिला : 187
  • - खूंटी : 520
  • - मधुपुर : 193
  • - राजमहल : 110
  • - रामगढ़ : 226
  • - तेनुघाट : 180
  • - ओपन जेल हजारीबाग : 65
  • - कुल : 16931
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही