Dhanbad : धनबाद नगर निगम में यदि आपने कोई मैनुअल काम कराया है और उसका रिकार्ड चेक करना है, तो आपको निराशा हाथ लगेगी. क्योंकि निगम के अफसर लोगों का डाटा सुरक्षित रखना जरूरी नहीं समझते हैं. होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, दुकान का किराया से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में भी यह परेशानी हो रही है. स्थिति ऐसी है कि टैक्स जमा करने के बाद भी दोबारा बिल भेज दिया जा रहा है. वहीं, मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र को ऑनलाइन कराने में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसी तरह के मामले में निगम का चक्कर काट रही नेहा कुमारी ने बताया कि वर्ष 2008 में उसने निगम से मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र बनवाया था. उसी के आधार पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट लेने निगम आई थी, यहां बताया गया कि फाइल में रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही आपका काम होगा. इसके लिए उसे 10 दिन तक दौड़ाया गया., अब कहा जा रहा है कि आपका रिकॉर्ड गुम हो गया है, नए सिरे से आवेदन जमा कीजिए, तभी सर्टिफिकेट मिलेगा. एक दूसरी महिला सत्या देवी ने बताया कि उसने अपने ससुर का मृत्यु प्रमाणपत्र 10 साल पहले निगम से बनवाया था. लेकिन बैंक मैनुअल सार्टिफाइट नहीं स्वीकार कर रहा है. इसलिए उसके आधार पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट लेने निगम आई थी. एक महीना बीत चुका है, फिर भी सर्टिफिकेट नहीं मिला है. ऐसे कई अन्य लोग भी हर दिन निगम का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके काम का समाधान नहीं हो रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शुरुआत में निगम का सिस्टम ठीक नहीं था, जिसके कारण कई फाइल गुम हो गई हैं. अब जब पुराने लोग कुछ सुधरवाने आते हैं, तो परेशानी आती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन काम होने से अब नई गलतियां नहीं होती हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-fraud-of-6-75-lakh-in-the-name-of-job-in-mahuda-went-to-jail/">धनबाद
: महुदा में नौकरी के नाम पर 6.75 लाख की ठगी का आरोपी गया जेल [wpse_comments_template]
धनबाद नगर निगम में मैनुअल काम का नहीं है रिकार्ड, लोगों की बढ़ी परेशानी
Leave a Comment