Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, केवल धोखा है : स्वामी प्रसाद मौर्य

Advertisement
Advertisement
Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं. हिंदू धर्म केवल धोखा है. उनके इस बयान पर कई हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं.

सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक्स पर लिखा, ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता. दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता, लेकिन क्या विडंबना है.

बहुजन समाज का सोशल मीडिया भारी पड़ा

दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अर्जक संघ के संस्थापक रामस्वरूप वर्मा की जयंती शताब्दी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सोशल मीडिया से जुड़े नौजवानों को बधाई देना चाहता हूं कि जब मैंने सम्मान व स्वाभिमान की बात छेड़ी, तब बहुजन समाज का सोशल मीडिया ब्राह्मणवाद के सोशल मीडिया पर भारी पड़ गया. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे.
इसे भी पढ़ें – दिसंबर">https://lagatar.in/bjp-will-conduct-lok-sabha-elections-in-december-itself-claims-mamta-banerjee/">दिसंबर

में ही लोकसभा चुनाव करवा देगी बीजेपी, ममता बनर्जी का दावा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही