Patna : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पश्चिम बंगाल में जारी विरोध और ममता सरकार पर हमला बोला है. ललन सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. वहां अराजकता का माहौल है. हमें आश्चर्य होता है कि वहां की मुख्यमंत्री महिला हैं. जब महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन होता है तो वे पानी की बौछार और लाठीचार्ज करवाती हैं. टीयर गैस भी छुड़वाती हैं. आगे कहा कि वह यह भूल गयी हैं कि इन्हीं के बल पर वह सत्ता में आयी थी. ललन सिंह ने कहा कि जो काम पहले सीपीएम के लोग करते थे, वहीं काम अब वो कर रही हैं. https://twitter.com/AHindinews/status/1828668643808583819
पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, सिर्फ अराजकता है : ललन सिंह
Last Updated: Aug 28, 2024 12:00 AM (IST)