Search

 
 
 

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनाये जाने की चर्चा

सुनेत्रा पवार पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं.  1985 में उनका विवाह अजीत पवार से हुआ.   जून 2024 में सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गयी.  2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ वे चुनावी मैदान में उतरी थी.
 

Mumbai :  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की डिप्टी सीएम बनाये जाने की बात चर्चा में हैं. खबरों के अनुसार अजित पवार गुट के NCP नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है. सुनेत्रा पवार मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं.

 

सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनाये जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. 

 

सुनेत्रा पवार पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं.  1985 में उनका विवाह अजीत पवार से हुआ.   जून 2024 में सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गयी.  2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ वे चुनावी मैदान में उतरी थी.  
 


ऐसा होने पर प्रफुल्ल पटेल के एनसीपी के अध्यक्ष बनने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रफुल्ल पटेल के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे. कहा जा रहा है कि  इस दौरान एनसीपी (एसपी) के विलय पर भी चर्चा की संभावना है.    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही