Search

 
 
 

पीएम के गोड्डा आगमन की सूचना से विपक्षी खेमे में बेचैनी- निशिकांत

 
Godda : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए 13 नवंबर को गोड्डा पहुंचेंगे. वह सिकटिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को सिकटिया मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. मीडिया से बात करते हुए दुबे ने कहा कि पीएम मोदी के गोड्डा दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी खेमे में बैचेनी है. पीएम को पता है कि झारखंड में करप्शन का एक प्रमुख केंद्र गोड्डा है. इसी गोड्डा के एक हिस्से सुंदरपहाड़ी क्षेत्र का बतौर विधायक हेमंत सोरेन प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके क्षेत्र की आज भी हालत ऐसी है कि लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं मिलता है. पहाड़िया जनजाति के लोगों की असमय मौत हो रही है. क्षेत्र में पत्थर की लूट मची है. सीएम हेमंत सोरेन के आदमियों ने पत्थर की तस्करी कर पूरे पहाड़ को काटकर बांग्लादेश तक पहुंचा दिया. जेपीएससी में नौकरी घोटाला का केंद्र भी गोड्डा ही रहा. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के अडाणी पावर पर लगाए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि यह सिर्फ वसूली का मामला है. प्रदीप यादव को दबाव बनाओ और सेटिंग करो में महारत हासिल है. अडाणी पावर के सीएसआर फंड से कमीशन मिलने पर सब मामला रफा-दफा हो जाता है. उन्होंने कहा कि जिसको जितना लूटना है वो 22 नवंबर तक लूट लें, उसके बाद भाजपा की सरकार आनी तय है. सभी लुटेरे जेल में दिखेंगे. यह भी पढ़ें : विस">https://lagatar.in/campaign-period-ends-on-43-seats-of-first-phase/">विस

चुनाव के प्रथम चरण की 43 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्तः CEO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही