Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अगले छह दिनों तक हो सकती है बारिश, यलो अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में एक जून तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसे भी पढ़ें :कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-roared-in-godda-said-delhis-throne-is-about-to-shake/">कल्पना

सोरेन ने गोड्डा में भरी हुंकार, कहा- दिल्ली का तख्त हिलने वाला है

तापमान में तीन से पांच डिग्री होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. 27 मई को भी राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है.

एक जून तक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 28 मई को पूर्वी एवं मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 29 व 30 मई को उत्तर पूर्वी भागों एवं 31 मई व 1 जून को झारखंड के पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

तेजी से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तुफान रेमल

रेमल चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है. 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है. जिसके बाद 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है. चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर 26 मई को 12 बजे से 27 मई को 9 बजे तक तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है.

मौसम विभाग ने दी है सलाह

खराब मौसम में घर से बाहर रहने पर सजग रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें भूलकर भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें बिजली के खंभों से दूर रहें किसान खेतों में नहीं जाएं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/former-state-spokesperson-of-bjp-praveen-prabhakar-demanded-action-against-the-speaker/">भाजपा

के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने EC से स्पीकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही