Search

झारखंड में सिपाही भर्ती के नियमों में जल्द हो सकते हैं बदलाव

Ranchi: झारखंड सरकार राज्य में होने वाली सभी तरह की सिपाही भर्ती के लिए एक नई और एकसमान नियमावली बनाने पर काम कर रही है. इस नई नियमावली को बनाने के लिए सरकार अन्य राज्यों जैसे पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार की मौजूदा नियमावली का अध्ययन कर रही है. इसे भी पढ़ें -आशियाना">https://lagatar.in/how-to-celebrate-the-holy-night-if-there-is-no-shelter-left-tears-burst-as-soon-as-i-said-this/">आशियाना

ही ना बचा तो कैसे मनाएं पुण्य रात…कहते ही फूट पड़े आंसू

जानें क्या बदलाव हो सकते हैं?

सबसे बड़ा बदलाव दौड़ की दूरी और समय में कमी हो सकती है. अभी झारखंड में सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की दूरी अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है. इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें सेना और राज्य पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों को आधार बनाया जा सकता है.

नई नियमावली में पुरानी नियमावली का भी अध्ययन

नई नियमावली बनाते समय राज्य की पुरानी नियमावली का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि किसी भी महत्वपूर्ण बिंदु को छोड़ा न जाए. नई नियमावली का मकसद सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देना है. नई नियमावली से भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा, अन्य राज्यों की नियमावली का अध्ययन करके झारखंड की नियमावली को अन्य राज्यों के साथ तालमेल बिठाया जा सकेगा. दौड़ की दूरी और समय में कमी होने से अधिक अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. इसे भी पढ़ें -कर्नाटक">https://lagatar.in/special-meeting-of-cwc-on-26-december-in-karnataka-jai-bapu-jai-bhim-jai-samvidhan-rally-on-27-december-congress/">कर्नाटक

में 26 दिसंबर को CWC की विशेष बैठक, 27 को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//