Search

 
 
 

हेमंत सरकार में मुंडा जनजाति से एक मंत्री बनना चाहिएः पाहन

 
Ranchi: जनजातियों में तीसरी सबसे बड़ी आबादी मुंडा जनजाति से चुने गए विधायक को इंडिया गठबंधन सरकार में मंत्री बनाए जाने की मांग मुंडा समुदाय ने की. खूंटकटी मुंडा धर्म सभा और भारत मुंडा समाज के लोग लगातार मंत्री पद के लिए हेमंत सरकार से अपील कर रहे हैं. शुक्रवार को इसे लेकर अलग-अलग स्थानों में बैठक हुई. मुंडा जनजाति में सामाजिक कार्यकार्ताओं औऱ धार्मिक अगुवा का रांची, खूंटी, तमाड़ समेत अन्य स्थानों पर बैठक करने का सिलसिला जारी है. रांची के डीबडीह में मुंडा सभा के अध्यक्ष नवीन मुंडू औऱ बिलकन डांग ने कहा कि छोटानागपुर का मुंडा जनजाति झारखंड का प्रथम नागरिक है. यहां का प्रधान है. शुरू से ही झारखंड को संवारने का काम किया है. सभी समाज को जोड़ने वाली समुदाय है.

मुंडा समाज की अपनी भाषा मुंडारी है

खूंटकटी मुंडा धर्म सभा के अध्यक्ष शैलेंद्र पाहन, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मुंडा औऱ महासचिव देवेद्र पाहन ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा, धरती आबा, एनई होरो, जयपाल सिंह मुंडा और डॉ रामदयाल मुंडा का संघर्ष से छोटानागपुर बना है. इनकी अपनी भाषा मुंडारी है. जो झारखंड मे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं मे से एक है. इंडिया गठबंधन की सरकार में मुंडा जनजाति से एक को मंत्री पद दिया जाना चाहिए. इससे पूरे झारखंड में खुशी की लहर होगी. समाज को भी सीएम हेमंत सोरेन से संबंध औऱ मजबूत होगा. मौके पर पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, सीताराम मुंडा, ग्रामप्रधान फुलकुमार पाहन, हेमंत मुंडा, दीपक मुंडा, अमीन मुंडा, प्रभु सहाय सांगा, सचिव प्रशासन, सुभाष कोनगाड़ी, संगठन सचिव, डाक्टर रोयल डांग, कोषाध्यक्ष सोसन समद, सचिव, सोमरा होरो, रेव्ह जोन कंडुलना, शोभा तोपनो, जोसेफ लुगुन, सचिव व कांता समद समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:

भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही