Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काम करने के लिए एक मोटिव, टाइम मैनेजमेंट और इच्छा शक्ति होनी चाहिए- मेयर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हाल ही में रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा को महानदी कोल्फील्डस लिमिटेड (MCL) का नॉन ऑफिसियल पार्ट टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है. इसे लेकर lagatar.in संवाददाता से आशा लकड़ा ने खास बातचीत की. लगातार.इन">http://lagatar.in">लगातार.इन

का सवाल कि कैसे वो रांची की मेयर और महानदी कोलफील्ड की डायरेक्टर दोनों पदों में संतुलन बैठा पाएंगी? इसका जवाब देते हुए मेयर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जो व्यक्ति कहता है कि उसके पास वक्त नहीं है. इसे भी पढ़ें- MoHUA">https://lagatar.in/mohua-praised-the-average-rate-of-pmayu-in-jharkhand-state-coordinator-interacted-with-the-beneficiaries-of-5-bodies/">MoHUA

ने की झारखंड में PMAY(U) के एवरेज रेट की तारीफ, 5 निकायों के लाभुकों से रूबरू हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर
वह व्यक्ति ही अस्त-व्यस्त है. काम करने के लिए एक मोटिव चाहिए, टाइम मैनेजमेंट होना चाहिए और काम करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एसटी मोर्चा के माध्यम से उन्हें अरुणाचल और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. मैं दोनों जगह होकर भी आई हूं और निगम भी देख रही हूं, और जो मौका भारत सरकार ने मुझे  दिया है उसके लिए मैं सरकार का साधुवाद करती हूं, धन्यवाद करती हूं और मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि मैं अच्छे से सभी काम कर पाऊं और राज्य की जनता से भी अपील करती हूं उनका सहयोग मुझे मिलता रहे. दूसरे सवाल, कि इस पद से झारखंड को क्या लाभ होगा? का जवाब देते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड के लिए क्या इससे पूरे भारत के लिए लाभ होगा. राजस्व ही देश को मिलता है चाहे आप 14वें वित्त आयोग की बात करें या 15वें वित्त आयोग की बात करें. अगर कोल माइंस नहीं होती महानदी कोलफील्ड्स नहीं होती, तो जो मोटा राजस्व भारत सरकार को जाता है वह नहीं जाता. उन्हीं के माध्यम से भारत सरकार को मोटा राजस्व जाता है, और उसी के माध्यम से बेहतर विकास होता है. इसे भी पढ़ें-विधायकों">https://lagatar.in/disqualification-case-of-mlas-the-attitude-of-the-supreme-court-said-the-governor-cannot-delay-in-taking-the-decision/">विधायकों

की अयोग्यता मामला,  सुप्रीम कोर्ट के तेवर तल्ख, कहा, गवर्नर फैसला लेने में देर नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही