Search

 
 
 

देश के नवनिर्माण में योगदान देने योग्य शिक्षा होनी चाहिए : अमित यादव

 
Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में पाचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, बरकट्ठा उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि यमुना साव, उप प्रमुख सूरजी देवी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद, गुरुकुल कोचिंग संस्थान हजारीबाग के निदेशक जेपी जैन और स्थानीय मुखिया कमलेश प्रसाद ने जबकि कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया. इसे भी पढ़ें:राजनीतिक">https://lagatar.in/meeting-with-representatives-of-political-parties-information-given-regarding-elections/">राजनीतिक

दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, चुनाव की बाबत दी गई जानकारी

शिक्षा नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा के लिए हो- विधायक

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने के मकसद से नहीं होना चाहिए, बल्कि मानव, समाज, राज्य व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होनी चाहिए. देश के नवनिर्माण में योगदान देने योग्य शिक्षा होनी चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन जिला अध्यक्ष विनोद भगत, तुइयो के मुखिया शंकर रविदास, पंचायत समिति सदस्य डालेश्वर पंडित, उत्तीम महतो, प्रभुदयाल कुशवाहा, प्राइवेट स्कूल संगठन के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-a-young-man-hanged-himself-after-a-quarrel-with-his-girlfriend/">तांतनगर

: प्रेमिका से झगड़ा होने पर युवक ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही