Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस व पब्लिक में सामंजस्य रहे : ग्रामीण एसपी

Advertisement
Advertisement
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के डांगरडीह मैदान में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति द्वारा 13वां संकल्प दिवस मनाया गया. नक्सलियों की गोली से मरे सागर महतो और मलिंद्र सिंह के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई. ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प भी लिया. नक्सलियों को क्षेत्र से मुक्त करने के उद्देश्य से वर्ष 2009 से ग्रामीणों ने अभियान चलाया था. समारोह में ग्रामीण एसपी नाथूराम मीणा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और पब्लिक सामंजस्य स्थापित होना चाहिए. समारोह को डीएसपी सुमित कुमार, समिति के अध्यक्ष असित सिंह पातर ने भी संबोधित किया. दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष असित सिंह पातर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ इस समिति ने वर्ष 2009 में आंदोलन शुरू किया था. इसी दौरान दो वीर सपूत सागर महतो और मलिंद्र सिंह शहीद हुए थे. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dissolved-in-color-at-maithon-dam-two-patients-of-corona-found/">मैथन

डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज
उनके शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम के दौरान वयस्कों के बीच ग्रामीण एसपी के हाथों कंबल वितरण किया गया. स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम, बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा, समिति के असित सिंह पातर, पार्षद अनिता पारित, मुखिया शिवचरण सिंह, अजय सिंह, फटीक मंडल, परमेश्वर सिंह, नेपाल सिंह, गहन सिंह, वासुदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, कंचन सिंह, वरूण सिंह, मनोज सिंह, हंसराज सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही