अब लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों. योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए. विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए. इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं कई विभागों से जुड़ी होती हैं. ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो, ताकि उसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके. विभागीय सचिवों को कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकलन करते हुए उसकी विस्तृत समीक्षा करें. योजनाएं धरातल पर उतर रही है या नहीं . योजनाओं की प्रगति किस स्तर पर है. गुणवत्ता के साथ कार्य हो रहे हैं या नहीं. इसका अब लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा. सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से इसकी व्यवस्था की जा रही है .तमाम योजनाओं की टाइमलाइन तय करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तमाम योजनाओं की टाइमलाइन तय करें. इसके तहत योजनाओं को लेकर डीपीआर तैयार करने, टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने, कार्य की शुरुआत और उसके पूर्ण होने का समय निर्धारित हो. अगर योजनाओं में विलंब होता है, तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी रूपरेखा तय होनी चाहिए अधिकारी फील्ड विजिट करें, योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानें. वे हर महीने अपना शेड्यूल तय करें. इसमें कम से कम 3 से 4 दिन फील्ड विजिट को शामिल करें, ताकि साइट पर उन्हें योजनाओं का जमीनी हकीकत मालूम हो और उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जा सके.पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही ना हो
जलापूर्ति योजनाओं के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है उसको लेकर शिकायतों पर उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो. इसमें जो भी मानक तय किए गए हैं, उसका पूरा पालन किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इतनी बड़ी व्यवस्था में योजनाओं के क्रियान्वयन में थोड़ी बहुत गलतियां तो होती ही रहती हैं. लेकिन, इसकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि गुड गवर्नेंस पर असर पड़े. अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है . अगर कहीं गलतियां हो रही है , उसका समाधान निकालने की दिशा में त्वरित पहल होनी चाहिए.जोहार परियोजना पोर्टल पर 1138 योजनाओं की जानकारी
उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा गया कि 30 मई 2023 तक जोहार परियोजना पोर्टल पर 1138 योजनाओं की जानकारी है. इसमें 931 योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है . जबकि, 207 योजनाओं को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी है . वहीं 595 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/delegation-of-jharkhand-police-association-met-cm-expressed-gratitude/">झारखंडपुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, जताया आभार [wpse_comments_template]
Leave a Comment