Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी में पानी की न हो समस्या, खराब नलों को करें दुरुस्त : डीडीसी

Ramgarh : इस साल गर्मी में जिलेवासियों को पानी की किल्लत न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक की गई. बैठक में डीडीसी ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए वाहनों द्वारा संबंधित क्षेत्र में जाकर चापानलों और बंद पड़े जलमीनारों को दुरुस्त किया जा रहा है. मौके पर श्री सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों तथा अखबारों सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने एवं उन पर त्वरित कार्य करते हुए उन्हें निष्पादित करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने ने कंट्रोल रूम के फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं संबंधित प्रखंड के बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्रों में भी आगामी गर्मी के मौसम के दौरान लोगों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जैप-8">https://lagatar.in/jap-8-jawan-suicide-case-major-havildar-kamlesh-dubey-suspended-departmental-inquiry-against-dsp-started/">जैप-8

के जवान सु’साइड मामला : मेजर हवलदार कमलेश दुबे सस्पेंड, डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही