Search

 
 
 

नीतीश कुमार से हुई बहस, बोली राबड़ी देवी, भांग पीकर आते हैं...तेजस्वी ने इस्तीफा मांगा, आश्रम खोलकर आराम करने की सलाह दी

 
Patna : बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आमने-सामने तीखी बहस होने की खबर है. इससे नाराज विपक्षी सदस्य वॉकआउट कर गये और धरने पर बैठ गये.इस पर राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया.   दरअसल राबड़ी देवी ने विधान परिषद में कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया. कहा कि राजद शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था. इनके पति पद से हट गये थे तो राबड़ी को मुख्यमंत्री बना दिया. कहा कि  नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा में आते हैं.

तेजस्वी यादव विधान परिषद पहुंचे, माता राबड़ी देवी को लेकर बाहर निकल गये

बाद में तेजस्वी यादव विधान परिषद पहुंचे. माता राबड़ी देवी को लेकर बाहर निकल गये. इसके बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की. कहीं आश्रम खोलकर आराम करने की सलाह दी. राबड़ी देवी से आज की घटना के बारे में पूछे जाने पर  बिहार के सीएम की आलोचना करते हुए कहा, नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा में आते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना आपा खो रहे हैं

तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना आपा खो रहे हैं. उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं बची कि वह सरकार चला पायें. तेजस्वी यादव ने कहा, वह हमेशा किसी न किसी महिला पर इशारा करते रहते हैं. कुछ माह पूर्व शीला मंडल पर भी उन्होंने इशारा किया था. कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सीएम कहते हैं कि लड़का लड़की रात में घूमता रहता है, लेकिन आरा में तनिष्क में लूट हो गयी. हाजीपुर के स्कूल में बम फोड़े जा रहे हैं. हर दिन 200 राउंड गोलियां चल रही है. नालंदा में लड़की के पैर में कील ठोक कर मार दिया जाता है.

कई अपराधियों को छुड़वाया गया है, सरकार ने उनके लिए कानून  बदल दिया

आरोप लगाया कि कई अपराधियों को छुड़वाया गया है. सरकार ने उनके लिए कानून भी बदला है. पुलिस अपराधियों को सजा नहीं दिलवा पा रही है. नीतीश कुमार ने अपराधियों के सामने सरेंडर कर दिया है तेजस्वी यादव इतने भर से नहीं रुके. नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा, वे बराबर मेरे पिता के बारे में बोलते हैं, लेकिन उनके सीएम बनने से पहले मेरे पिता कई बार सांसद और विधायक बन चुके थे. लालू यादव और नीतीश कुमार की कोई तुलना नहीं. होली और रमजान के विवाद को लेकर हो रही राजनीति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबको एक साथ पर पर्व मनाना चाहिए. इसमें कोई समस्या नहीं है.
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही