Search

 
 
 

रांची: रातू की हुरहुरी पंचायत में शाम 5.40 बजे तक भी रही लंबी लाइन

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रातू प्रखंड में कुल 1,32071 मतदाता है. जिसमें 50866 पुरुष और 52466 महिला मतदाता हैं. सभी बूथों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. महिला पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई थी. बूथ के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात की गई थी. बूथ के आसपास ज्यादा भीड़ न उमड़े इसका भी ख्याल रखा जा रहा था. हुरहुरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में दो बूथ संख्या है. जिसमें हुरहुरी पंचायत में भी लंबी लाइन लगी थी. पूर्व पंचायत समिति सदस्य खलिल अंसारी, कांग्रेस नेता हाजी मंसुर व स्थानीय बिनोद साव ने कहा कि हुरहुरी पंचायत में बूथ संख्या बढ़ाया जाए. क्योंकि हुरहुरी गांव में वोटरों की संख्या 2750 है. 2014 से इस पंचायत में पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पांच बजे से पहले मतदान नहीं होता है. प्रत्येक चुनाव में 5-7 बज जाता है. उन्होंने ज्यादा वोटर होने के कारण बूथ संख्या बढ़ाने की मांग की. जानें किन बूथों पर कितना वोट पड़ा राजकीय मध्य विद्यालय हुरहुरी  -बूथ नंबर 16 में वोटरों की संख्या 1302 है, जिसमें 1000 वोट पड़े. वहीं 1459 वोटरों में 990 वोट पड़े. एनसीएलपी झखराटांड़ रातू -बूथ नंबर 32 में वोटरों की संख्या 771 है, जिसमें 660 वोट पड़े. -बूथ नंबर 31 में वोटरों की संख्या 843 है, जिसमें 713 वोट पड़े. गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल रातू -बूथ नंबर 23 में वोटरों की संख्या 886 है, जिसमें 525 वोट पड़ा. -बूथ नंबर 22 में वोटर की संख्या 1327 है, जिसमें 753 वोट पड़े. -बूथ नंबर 24 में वोटर की संख्या 841 है, जिसमें 509 वोट पड़े. -बूथ नंबर 25 में वोटरों की संख्या 1110 है, जिसमें 710 वोट पड़े. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC

की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही