NewDelhi : भारत की G20 अध्यक्षता के मुद्दे पर विदेश मामलों की संसदीय सलाहकार समिति (Parliamentary Consultative Committee for External Affairs) की बैठक में विषय से हट कर राहुल गांधी (लंदन बयान) का मुद्दा छाया रहा. खबर है कि भाजपा के सांसदों ने लंदन में देश के लोकतंत्र के हालात पर दिये गये बयान के लिए राहुल गांधी को घेरा. हालांकि राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा कि लंदन में मैंने देश में लोकतंत्र की हालत पर सवाल जरूर उठाये, लेकिन किसी विदेशी देश के हस्तक्षेप की मांग कभी नहीं की. सूत्रों के अनुसार कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक में राहुल गांधी और भाजपा सदस्यों के बीच जमकर बहस हुई. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/sexual-relations-with-women-trump-fears-arrest-calls-for-protest/">महिलाओं
के साथ यौन संबंधों का मामला, ट्रंप ने गिरफ्तारी की आशंका जतायी, प्रदर्शन का आह्वान किया
: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल अब भी फरार, पुलिस कर रही है तलाश, 78 गिरफ्तार
के साथ यौन संबंधों का मामला, ट्रंप ने गिरफ्तारी की आशंका जतायी, प्रदर्शन का आह्वान किया
हिंडनबर्ग रिपोर्ट एक व्यक्ति के बारे में है, देश या सरकार के बारे में नहीं
बैठक में भाजपा सदस्यों ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया. एक सांसद का कहना था कि हम G20 की मेजबानी कर रहे हैं और कुछ लोग बाहर जाकर देश में लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते हैं. राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा हिंडनबर्ग रिपोर्ट एक व्यक्ति के बारे में है, देश या सरकार के बारे में नहीं. अदानी देश हैं क्या? जो उनकी जांच नहीं हो सकती? क्या जांच की बात करना देश की मुखालफत करना है? इसे भी पढ़ें :पंजाब">https://lagatar.in/punjab-khalistan-supporter-amritpal-still-absconding-police-is-searching-78-arrested/">पंजाब: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल अब भी फरार, पुलिस कर रही है तलाश, 78 गिरफ्तार
Leave a Comment