Search

 
 
 

नीलामी पत्र को लेकर सरयू राय और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बीच नोकझोंक

 
Ranchi: विधानसभा में नीलामी पत्र से प्राप्त 842 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर सरयू राय और प्रभारी खान मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बीच तीखी बहस हुई. सरयू राय ने सरकार से पूछा कि मांग पत्रों से मिली राशि का कितना हिस्सा पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों पर खर्च किया गया है.

मंत्री ने दिया अस्पष्ट जवाब

प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि 189 मांग पत्रों में से 129 न्यायालय द्वारा स्थगित हैं. सरकार को 842 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है. लेकिन जब सरयू राय ने पूछा कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए यह राशि कहां खर्च हुई, तो मंत्री ने पहले कहा कि जिलों को भेज दी गई है, फिर बताया कि राशि विधि विभाग की समीक्षा में है.

सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

सरयू राय ने जोर देकर कहा कि यह राशि पर्यावरण संरक्षण के लिए थी, लेकिन इसका उपयोग कहां हुआ, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. जब उन्होंने बार-बार हिसाब मांगा, तो मंत्री ने कहा कि "हिसाब जेब में लेकर नहीं चलते", जिससे सदन में माहौल गरमा गया. बाद में मंत्री ने सफाई दी कि राशि ट्रेजरी में जमा है और पूरी जानकारी जल्द ही सदन को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-modi-government-has-established-peace-in-north-east-talked-about-setting-up-a-semiconductor-plant-worth-rs-2700-crore-in-assam/">अमित

शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति कायम की है…असम में 2700 करोड़ का सेमीकंडक्टर प्लांट लगने की बात कही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही