Search

 
 
 

अडानी ग्रुप के शेयरों में मचा हाहाकार, 22 प्रतिशत तक गिरे

 
Lagatar News Network अमेरिका की अदालत में गौतम अडानी">https://lagatar.in/us-court-accuses-gautam-adani-and-7-other-officials-of-paying-bribe-of-rs-20-billion/">अडानी

के खिलाफ रिश्वतखोरी
के मामले की खबर के बाद अडानी ग्रूप्स के शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है. अडानी ग्रुप्स की कंपनियों के शेयर 22 प्रतिशत तक लुढ़क गये हैं. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जैसे ही शेयर बाजार खुला, अडानी ग्रुप्स की कंपनियों के शेयरों में गिरावट शुरु हो गयी. एक समय अडानी ग्रीन के शेयर में 22 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी.

अडानी पावर के शेयर 14 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट के शेयर 15 प्रतिशत गिरे

दिन के 10.30 बजे अडानी ग्रुप्स की कंपनियों एसीसी में 12 प्रतिशत, अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 10 प्रतिशत, अडानी पोर्ट में 10 प्रतिशत, अडानी पावर के शेयर में 14 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट के शेयर 15 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस के शेयर में 13 प्रतिशत, अडानी विलमर के शेयर में 10 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 9.6 प्रतिशत की गिरावट हो चुकी थी. उल्लेखनीय है कि बुधवार की आयी रिपोर्ट कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने भारत के अधिकारियों को 20 अरब रुपये (20,00 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी. यह रिश्वत अंतरराष्ट्रीय बाजार के पुंजी जुटाने के लिए गलत रिपोर्ट तैयार करने के लिए दी गयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही