Search

 
 
 

एग्जिट पोल की तुलना में भाजपा को कम सीट मिलने की आहट से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 6,234.35 अंक गिरा

 

 लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों भी नुकसान में    

 Mumbai  :  लोकसभा चुनाव के लिए आज मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को एग्जिट पोल की तुलना में कम सीट मिलने के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी है. घरेलू बाजार में मंगलवार को दोपहर के कारोबार में भारी गिरावट आयी और सेंसेक्स तथा निफ्टी आठ प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये.                    नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पावर ग्रिड तथा एनटीपीसी के शेयर 15 प्रतिशत गिर गये

दोपहर के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 6,234.35 अंक या 8.15 प्रतिशत गिरकर 70,234.43 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 1,982.45 अंक या 8.52 प्रतिशत गिरकर 21,281.45 अंक पर आ गया.  सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक में 16 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी, जबकि पावर ग्रिड तथा एनटीपीसी के शेयर करीब 15 प्रतिशत गिर गये. लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को भी नुकसान हुआ. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही