Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1466 अंक टूटा, सभी इंडेक्स लाल निशान पर

LagatarDesk :   ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (सोमवार) को भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया. बाजार में आज चौतरफा बिकवाली है. शेयर मार्केट की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 57500 और निफ्टी 17200 से नीचे फिसल गया. सेंसेक्स 1466.4 अंक टूटकर 57367.4 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 370.25 अंक फिसलकर 17188.65 के स्तर पर शुरू हुआ. (पढ़ें, देहरादून">https://lagatar.in/dehradun-house-collapsed-due-to-heavy-rain-three-people-including-8-day-old-child-died-due-to-debris/">देहरादून

: भारी बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबने से 8 दिन के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत)

बीएसई सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड सभी इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. कमजोर ग्लोबल संकेतों से सभी सेक्टर्स लाल निशान में हैं.  बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 4.66 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसके अलावा इंफोसिस (4.15 फीसदी), एचसीएल टेक (3.90 फीसदी), विप्रो (3.40 फीसदी) और  टाटा स्टील में (2.37 फीसदी) टूटा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड,">https://lagatar.in/clouds-will-rain-in-many-states-including-jharkhand-bihar-today-strong-wind-will-blow-with-thunder/">झारखंड,

बिहार समेत कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल, गरज के साथ चलेगी तेज हवा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन इंड, मारुति सुजुकी, सनफार्मा, अल्टाटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-cm-congratulated-on-the-victory-of-team-india-said-this-victory-is-dedicated-to-determination-restraint-and-discipline/">एशिया

कप : टीम इंडिया की जीत पर सीएम ने दी बधाई, कहा – यह जीत दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित

निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 5 फीसदी लुढ़का

वहीं निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.57 फीसदी की गिरावट  देखी जा रही है.  इसके अलावा बैंक निफ्टी (2.63%), मेटल (2.89%), रियल्टी (2.90%) और ऑटो (1.85%) टूटकर ट्रेड कर रहे हैं. दरअसल अमेरिकी  फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की जरूरत है.  अभी महंगाई पर काबू पाने में समय लगेगा. महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. फेड चेयरमैन के इस बयान से ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट आयी है. डाओ फ्यूचर्स 300 अंक टूट गया. वहीं SGX निफ्टी में 350 अकों की गिरावट देखी गयी. जापान का निक्केई भी 3 फीसदी फिसल गया.  जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-person-in-cheshire-home-road/">रांची

: चेशायर होम रोड में अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, रिम्स में भर्ती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही