Search

 
 
 

प्रोजेक्ट भवन में सांप की दहशत, फाइलों पर कुंडली मार बैठा था

सांप परिवहन विभाग के दूसरे तल पर सरकारी फाइलों के बीच कुंडली मारकर बैठा था. घटना कार्यालय बंद होने से ठीक पहले की है, जब कर्मचारी अपने दस्तावेज संभालने में व्यस्त थे. अचानक एक कर्मचारी की नजर सांप पर पड़ी, जिससे पूरे सचिवालय में हड़कंप मच गया.
 

Ranchi : प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में बुधवार को सांप दिखने से अफरा-तफरी मच गई. सांप परिवहन विभाग के दूसरे तल पर सरकारी फाइलों के बीच कुंडली मारकर बैठा था. घटना कार्यालय बंद होने से ठीक पहले की है, जब कर्मचारी अपने दस्तावेज संभालने में व्यस्त थे. अचानक एक कर्मचारी की नजर सांप पर पड़ी, जिससे पूरे सचिवालय में हड़कंप मच गया. कई कर्मचारी अपने कार्यालय छोड़कर बाहर निकल आए, जबकि कुछ जिज्ञासु कर्मचारी सांप को देखने के लिए परिवहन विभाग की ओर दौड़े.

 वन विभाग की मदद से एक स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिसने कड़ी मेहनत के बाद सांप को पकड़ लिया. कुछ लोग सांप को देखने के लिए परिवहन विभाग पहुंच गए, जबकि कुछ स्नेक कैचर को सांप पकड़ते देखने के लिए उत्सुक थे. इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने सांपास का वीडियो बनाया और स्नेक कैचर के साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही