Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चार गिरफ्तार समेत साहिबगंज की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

बरहरवा थाना पुलिस ने चार प्राथमिकी अभियुक्त  गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Sahibganj : बरहरवा थाना क्षेत्र जहां नगर में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई. वहीं शुक्रवार को बरहरवा थाना क्षेत्र के मोगलपाड़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मोगलपाड़ा हरिमंदिर के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें रजकटोला एवं यादव टोला दोनों गुटों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जमुदा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पूछताछ में घायलों ने बताया कि उक्त घटना में लाठी, डंडा इत्यादि का इस्तेमाल किया गया. जिससे लोग लहूलुहान व घायल हो गए. वहीं बरहरवा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गुटों की ओर से मामले को लेकर बरहरवा थाना में लिखित आवेदन दी गई गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरहरवा थाना कांड संख्या 27 /24 एवं 28/ 24 दिनांक 16/फरवरी के तहत मामला दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार यादव, मनोहर यादव, विष्णु रजक, छोटेलाल रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पत्नी ने ही कराई थी रेलकर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/25-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नार्थ कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में पिछले दिनों हुई रेलकर्मी राजकुमार चंदन की ग़ोली मार कर हत्या की गई थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. नगर थाना में डीएसपी सह सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी रिंकू देवी के फर्द बयान के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 18/24 दर्ज किया गया था. पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन हुआ था. एसआईटी ने पेशेवर तरीके से कांड का उद्भेदन करते हुए मृतक रेलकर्मी की पत्नी रिंकू देवी, मृतक की बड़ी साली उषा कुमारी व पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक खोखा, दो मोबाइल व हत्या के समय आरोपियों के पहने गए कपड़े व जूते भी बरामद किया. वारदात से पूर्व आरोपियों के साहिबगंज आने व जाने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त है. एसडीपीओ ने बताया कि रेलकर्मी का अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे. रेलकर्मी अपनी पत्नी को अकसर मारता-पीटता था. अपनी कमाई का ज्यादातर पैसा अपने घर भेजा करता था. जिससे परेशान होकर रिंकू ने अपने पति की हत्या की साजिश रची. इसमें अपनी बहन उषा कुमारी व उसके पुत्र पंकज कुमार को शामिल किया. वारदात से पहले उषा व पुत्र पंकज रेलकर्मी के घर आया हुआ था. रात में तीनों ने राजकुमार की सोयी अवस्था में ग़ोली मार कर हत्या कर दी. डीएसपी सह एसडीपीओ ने बताया कि उषा उम्र 45 व उनका पुत्र पंकज उम्र 19, बिहार के पटना ज़िला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नीचक के रहने वाले हैं. जबकि मृतक व उसकी पत्नी रिंकू, बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के पंडाटोला के रहने वाले थे. छापामारी अभियान में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुअनि रविन्द्र कुमार, कैलाश कुमार, संतोष कुमार पांडेय, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा कच्छप, पुअनि दीप माला कुमारी, मुरली मनोहर सिंह, विक्रम कुमार, सतीश कुमार सोनी, सौरभ कुमार, सुषमा कुमारी, सअनि करुण कुमार राय व नगर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-politics-shifted-to-delhi-angry-congress-mlas-said-this/">झारखंड

की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कही ये बात…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही