Search

 
 
 

लालू यादव के शासन में सड़क व कानून व्यवस्था का अभाव थाः ललन सिंह

 
Patna: बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए महागठबंधन ने नीतीश सरकार पर हमले करने शुरू कर दिये हैं. इसमें तेजस्वी खुद को बेहतर सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर नीतीश पर हमलावर हैं. इसी का जवाब केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने दिया. उन्होंने कहा कहा कि तेजस्वी यादव का सपना मुख्यमंत्री बनना है. सपना देखना बुरी बात नहीं, लेकिन बिहार की जनता ने उनके माता-पिता के पंद्रह साल के शासन को देखा है, जहां शासन व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पंद्रह साल राज किया और चारा घोटाले में जेल जाने की नौबत आने पर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. अब अपने पुत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. उनकी पार्टी परिवार तक ही सीमित रही, जिनमें पति, पत्नी और पुत्र हैं. उनके शासन में सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था का अभाव था. वहीं नीतीश कुमार ने सड़कों का जाल बिछाया. हर गांव तक बिजली पहुंचाई और सुशासन कायम किया. जिस वजह से जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है. ये पूरा मामला विधानसभा से शुरू हुआ. पिछले दिनों राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लालू-राबड़ी राज में बिहार में विकास के कई मानक स्थापित होने का दावा किया था. वहीं नीतीश कुमार के शासन काल में विकास नहीं होने की बातें कही थी. उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार बीस साल पुरानी बातों को दोहराते हैं. जबकि उन्हें अपने कामकाज के बारे में बताना चाहिए. इसे भी पढ़ें – मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-attack-convict-tahawwur-rana-appeals-to-us-sc-dont-send-me-to-india-i-am-a-pakistani-muslim-will-be-tortured/">मुंबई

हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा की अमेरिकी SC से गुहार, भारत न भेजें, पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, प्रताड़ित करेंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही