Search

रांची: नामकुम ग्रिड में आई खराबी से कई क्षेत्रों में बिजली गुल

Ranchi: नामकुम ग्रिड में ओवर लोड की समस्या आ गई थी. पावर ट्रांसफार्मर खराब न हो और पावर सर्किट क्षतिग्रस्त न हो. इसके लिए कई सब स्टेशनों से लोड शेडिंग करते हुए बिजली आपूर्ति की गई. जिसके कारण क्रमवार एक से डेढ़ घंटे बिजली नहीं होने की समस्या बनी रही. अचानक घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए. बिजली की आंख मिचौनी से लोग भी त्रस्त हो गए. स्थिति ऐसी बन गई कि लोग सड़क पर उतर कर आंदोलनरत भी हो गए हैं. जबकि खोरहा टोली स्थित इलाही बख्श कॉलोनी में पिछली रात एक बजे से सुबह नौ बजे तक लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गुल रही थी. लोड शेडिंग से बहुबाजार, चुटिया, सामलौंग, मणिटोला, फिरदौस नगर, कांटा टोली, कोकर, सामलौंग, स्टेशन रोड, सिरम टोली सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp