Ranchi : बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने अथवा डिपॉजिट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई बैंक मंगलवार से इसकी शुरुआत करेंगे. सोमवार को राजधानी के बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक समेत कई बैंकों में उपभोक्ताओं ने 2000 रुपये के नोट जमा किये. उम्मीद थी कि 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद जिस तरह नोटों को बदलने के लिए बैंकों में कतार लगी थी, वैसा ही नजारा इस बार भी दिखेगा. लेकिन पहले दिन ऐसी स्थिति नहीं दिखी. सप्ताह का पहला वर्किंग डे होने के बावजूद बैंकों में उपभोक्ताओं की संख्या आम दिनों से कम दिखी. दोपहर तक बैंकों में 2000 के नोट जमा करने वाले 8-10 लोग ही पहुंचे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bank-3_600.jpg"
alt="" width="1600" height="718" />
आयोग से कांके थानेदार की शिकायत, विधायक समरी लाल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप [wpse_comments_template]
alt="" width="1600" height="718" />
बैंकों में कोई आपाधापी नहीं दिखी
प्लाजा चौक के पास स्थित केनरा बैंक की शाखा में दोपहर 1.30 बजे तक 8 लोगों ने 2000 रुपये के नोट अपने खाते में जमा करवाए. बैंक मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि बैंक में उपभोक्ताओं की संख्या आम दिनों की तरह ही है. बैंक ऑफ इंडिया के कोकर बाजार ब्रांच में दोपहर 2 बजे तक 10 उपभोक्ताओं ने अपने पास रखे 2000 रुपये के नोटों को डिपॉजिट किया. बैंककर्मी अमित चंद्रा ने बताया कि नोट जमा करने को लेकर कोई आपाधापी नहीं दिखी. स्थिति सामान्य है. लालपुर स्थित इंडियन बैंक के ब्रांच में भी दोपहर तक 8 उपभोक्ताओं ने 2000 के नोट जमा किए. एसबीआई के लालपुर ब्रांच में सोमवार को 2000 के नोट डिपॉजिट नहीं हुए. बैंककर्मी ने बताया कि मंगलवार से नोट बदले जाएंगे. इसे भी पढ़ें – एसटी-एससी">https://lagatar.in/complaint-of-kanke-thanedar-to-st-sc-commission-mla-samri-lals-wife-made-serious-allegations/">एसटी-एससीआयोग से कांके थानेदार की शिकायत, विधायक समरी लाल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment