Search

 
 
 

रामगढ़ : बिहार में नकली व्हिस्की खपाने की थी तैयारी, 320 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

एक कार और एक सूमो विक्टा बरामद

Ramgarh : रामगढ़ एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ रामगढ़ के द्वारा गठित टीम ने गुरुवार शाम को भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ से भारी मात्रा में अवैध शराब को वाहन पर लोड कर चोरी-छिपे बिहार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है. मिली गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ रामगढ़ के पटेल चौक ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दो संदिग्ध वाहन को चेक किया गया, जिस पर भारी मात्रा में शराब की पेटी लोड मिली. पकड़ाये वाहन चालकों से नाम-पता पूछते हुए वाहन पर लदे शराब से संबंधित कागजात की मांग की गयी. मगर वाहन चालकों के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. बताया गया कि वाहन पर लोड शराब नकली शराब है. रामगढ़ के शराब कारोबारी के द्वारा अवैध रूप से नकली शराब को बनाकर बोतल में पैककर नकली स्टीकर लगाकर उसे ऊॅचे दामों पर बेचने के लिए बिहार भेजा जा रहा था. पकड़ाये दोनों वाहन एवं उसपर लदे शराब की जांच की गयी तो दोनों वाहन से नाइट गर्ल कंपनी की 750 एमएल व्हिस्की की करीब 320 बोतलें मिली, जिसे पुलिा ने जब्त कर लिया. इस दौरान दो तस्करों संजू सिंह पिता राम अनेक सिंह दाउदनगर, जिला-वैशाली और अभितोष कुमार पिता-वशिष्ट नारायण सिंह सा.-दाउदनगर जिला-वैशाली को गिरफ्तार किया गया. तस्करों के साथ एक स्वीफ्ट डिजायर कार नं० बीआर 01 एक्यू-3988 , सुमो विक्टा नं० बीआर 01पीए-4611 भी जब्त की गई. इस छापामारी अभियान में एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पुनि सह रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहु, पुअनि सुमंत कुमार राय, सअनि मालती कुमारी, रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/10-ias-officers-of-jharkhand-got-promotion-see-list/">झारखंड

के 10 आइएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही