Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में राजद के लालू, तेजस्वी, तेजप्रताप सहित होंगे 40 स्टार प्रचारक

Ranchi: झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसे मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है और प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करें. स्टार प्रचारकों में लालू प्रसाद यादव सहित उनके पुत्र तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - EC">https://lagatar.in/candidates-should-check-the-facts-before-posting/">EC

ने जारी किये दिशा-निर्देश, प्रत्याशी पोस्ट करने से पूर्व कर लें तथ्यों की जांच

देखें स्टार प्रचारकों की सूची

1.लालू प्रसाद यादव 2.तेजस्वी प्र यादव 3.अब्दुल बारी सिद्दीकी 4. मो.अली अशरफ फातमी 5.तेजप्रताप यादव 6.डॉ.रामानंद यादव 7.जयप्रकाश नारायण यादव 8.भोला यादव 9.ललित कु. यादव 10. प्रो.चंद्रशेखर 11.अर्जुन राय 12.रितु जायसवाल 13.आलोक कु मेहता 14.भूदेव चौधरी 15.डॉ रामचंद्र पूर्वे 16.अभय कुशवाहा 17.शिवचंद्र राम 18.जितेन्द्र कु राय 19.संजय कु गुप्ता 20. कांति सिंह 21. जावेद इकबाल अंसारी 22.उदय नारायण चौधरी 23.स्वीटी सीमा हेंब्रम 24.तनवीर हसन 25.फैयाज अहमद 26.कारी सोहेब 27.शक्ति सिंह यादव 28.समीर कु महासेठ 29.मो.महबूब अली कैसर 30. सत्यानंद भोक्ता 31.गौतम सागर राणा 32.अभय सिंह 33.रंजन कु यादव 34.गिरधारी गोप 35.अनीता यादव 36.जमीरुद्दीन अंसारी 37.कुमार सर्वजीत 38. ममता भुइयां 39.आबिद अली और 40. रानी कुमारी.

महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी कुमारी ने दिया इस्तीफा

राजद की महिला प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने अपना इस्तीफा लालू यादव को भेज दिया है. उन्होंने कहा- "मैं तेजस्वी यादव को जीवन में कभी भी नेता नहीं मानूंगी. इस संबंध में शुभम संदेश से बातचीत में उन्होंने बताया कि क्या हम जैसे कार्यकर्ता 40 साल से पार्टी का झंडा ढ़ोने आए हैं. वे रांची विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहती थीं, मगर तेजस्वी जी को केवल बिहार से सटे सीट ही चाहिए. रांची में कई सीटें हैं मगर कभी भी पार्टी इन सीटों की मांग नहीं की. यही कारण है कि पार्टी झारखंड से खत्म होते जा रही है. रांची में इतनी सीटें हैं, कभी तो पार्टी को हिम्मत करने लड़ना चाहिए. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-has-become-an-impenetrable-fort-of-bjp-bjp-has-been-winning-continuously-since-1990/">रांची

बन गया भाजपा का अभेद्य किला, 1990 से लगातार जीतती रही है पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही