Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्हाट्सएप ग्रुप पर रहेगी पैनी नज़र, 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम समेत पलामू की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

 दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

Medininagar : दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को पलामू डीसी शशि रंजन व एसपी रिष्मा रमेशन की संयुक्त अध्यक्षता में टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक की गई. इस अवसर पर डीसी ने विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. उन्होंने सभी पूजा समितियों से पूजा भव्य लेकिन शांतिपूर्ण तरीके मनाने की अपील की.

व्हाट्सएप पर रखें पैनी नज़र, दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करें : डीसी 

बैठक में डीसी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप पर पैनी नज़र रखने की बात कही.उन्होंने कहा कि इन दिनों आपत्तिजनक सामग्रियां इसी माध्यम से प्रसारित की जाती हैं. ऐसे में इन पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है. उन्होंने दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पूजा पंडालों के समीप कहीं भी बिजली के तार जीर्णशीर्ण अवस्था में ना रहे. वहीं पंडालों में महिला व पुरुषों के लिये अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रखने पर बल दिया. वहीं पंडालों में तैनात रहने वाले वॉलंटियर के बीच पहचान पत्र वितरण करने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने पंडालों में महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालय के निर्माण पर भी बल दिया. साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम के रखने की भी बात कही. उन्होंने सभी दंडाधिकारियों से अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर अनिवार्य रूप से रहने की बात कही.

पंडालों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें : एसपी  

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पूजा समितियां के प्रतिनिधियों से एसपी रिष्मा रमेशन ने पंडालों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाने की बात कही. इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र, बिजली विभाग की ओर से पंडाल का फिटनेस प्रमाण पत्र रखने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पाइपलाइन युक्त वाटर टैंकर रखने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी मोबाइल मोड में रहेंगे. बैठक में जिलेभर से आये विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों व पूजा समिति के प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी अपनी-अपनी मांगों से जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को अवगत कराया. मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता,तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना प्रभारी,पूजा समिति व विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग उपस्थित रहे.

डीसी ने कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, पशुपालन व मत्स्य विभाग की समीक्षा की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-72.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : डीसी शशि रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डिस्ट्रिक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर व जेएसएलपीएस के डीपीएम संग बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की. सर्वप्रथम उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने मत्स्य पदाधिकारी को जेएसएलपीएस के डीपीएम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर हरिहरगंज में मत्स्य पालन को आजीविका के रूप में बढ़ावा दिया जा सके, इस दिशा में काम करने की बात कही. डीसी ने जेएसएलपीएस की पूरी मशीनरी को हरिहरगंज में सक्रिय रखने पर बल दिया. डीसी ने मत्स्य पदाधिकारी से तालाबों की संख्या, मछली उत्पादन का लक्ष्य, सप्लाई सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली. उन्होंने बीज वितरण, केज कल्चर, पोर्टेबल हैचरी एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने सदस्य पदाधिकारी को जिले में बायोफ्लॉक तकनीक को बढ़ावा देने व इसकी मदद से अधिकाधिक मछली का उत्पादन करने के निर्देश दिये. उन्होंने डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर से उनके द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकरी ली. उन्होंने हॉर्टिकल्चर ऑफिसर को जेएसएलपीएस के डीपीएम के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. डीसी ने जिले में हार्टिकल्चर को लेकर किसानों को जागरूक करने की भी बात कही. इसी तरह डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति के क्रम में आवश्यक काम करने के निर्देश दिये. मौके पर उपरोक्त विभागों के पदाधिकारी समेत प्रशिक्षु आईएएस मौजूद रहे.

अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में 64 बंदी चिन्हित 

मेदिनीनगर : अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी की बैठक पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में 64 बंदियों को चिन्हित किया गया. उक्त जानकारी पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की पहली बैठक चार अक्टूबर को हुई थी. वहीं दूसरी बैठक 11 अक्टूबर बुधवार का वर्चुअल मोड में हुई. जिसमें अब तक कुल 64 बंदियों को चिन्हित किया गया है. जिनमें जमानत के लिए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुल 13 कैटेगरी में बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान नालसा के द्वारा स्पेशल यूटीआरसी कैंपेन के नाम से पूरे भारत में चलाया जा रहा है. इस अभियान से अंडर ट्रायल बंदियों को जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने बताया कि बैठक में पलामू के प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीसी शशि रंजन, एसपी रिष्मा रमेशन, जेल अधीक्षक व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अर्पित श्रीवास्तव शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हिटमैट">https://lagatar.in/afghanistan-defeated-by-hitmats-hit-india-won-the-match-in-just-35-overs/">हिटमैट

के ‘हिट’ से अफगानिस्तान चित, भारत ने 35 ओवर में ही जीता मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही