Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए आज होगी भिड़ंत, 8 देशों में से 3 को मिलेगा टिकट

Advertisement
Advertisement
Shubham Kishore  Ranchi: रांची शहर हॉकी के रंग में रंग चुका है. शहर को हॉकी के पोस्टर और बैनरों से सजाया जा चुका है. 13 से 19 जनवरी तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पेरिस ओलंपिक के टिकट के लिए 8 देशों की टीमें भिड़ेंगी. इनमें मेजबान भारत के साथ इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीमें शामिल हैं. इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी. दिन का पहला मुकाबला दिन के 12 बजे जर्मनी और चिली के साथ होगा. भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, खेल मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहेंगे. दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ओलंपिक क्वालीफायर को लेकर रांची पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार को रांची जिला प्रशासन ने हॉकी मैच में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी कई दिशा-निर्देश दिए. ब्रीफिंग में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, रांची सीटी एसपी राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक जैप-07 मो. अर्फी, पुलिस अधीक्षक (रेल धनबाद, श्री मनोज सर्वगीय, ए. एसपी, राकेश कुमार, मो. याक़ूब, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, जीतवाहन उरांव एवं सम्बंधित सभी पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी उपस्थित थे. सुरक्षा दृष्टि से पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. पूरे इलाके को 14 जोन में भी बांटा गया है. जहां पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा गया है. जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह तैयार है. डीसी ने कहा प्रतियोगिता को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारी को दिए गए सारे जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे से करें साथ यह सुनिश्चित करें की आयोजन अच्छे से संपन्न हो, सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, अग्नि शमन व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था ये सारी व्यवस्था चुस्त दुरस्त रहें.

भीड़ नियंत्रण के लिए क्यूआरटी टीम तैनात

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा की पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा की इस आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से लड़ने के लिए और भीड़ नियंत्रण के लिए 04 क्यूआरटी टीम तैनात किया गया है. इस आयोजन को लेकर 1500 फ़ोर्स और ऑफिसर तैनात किए गए है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने को कहा, ताकि यह आयोजन अच्छे से संपन्न हो.

स्टेडियम में प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था

गेट नं.-1 (टीओपी) की तरफ से खिलाडियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारियों एवं ब्रॉडकास्टर का प्रवेश होगा. गेट नं.-2 (स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार) से वीवीआईपी एवं निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगी. इस गेट से मात्र वीपीआईपी वाहन का प्रवेश होगा एवं अतिथियों को स्टेडियम के पोर्टिको पर उतार कर वाहन स्टेडियम के अंदर पार्किंग स्थल पर पार्क किएं जाएंगे. प्रशासनिक / पुलिस पदाधिकारियों का प्रवेश भी इसी द्वार से होगा. वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मैदान में स्टेज के पीछे के स्थान पर होगी. गेट नं.-3 (बापू वाटिका के सामने मोरहाबादी मैदान) से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा. दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था फुटबॉल स्टेडियम एवं मोरहाबादी मैदान के बीच के स्थान में होगी. (4) गेट नं.-4 (प्रेस क्लब के बगल में करमटोली चौक की ओर) से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा. दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आईआईएम भवन पार्किंग स्थल एवं करमटोली तालाब अखडा में होगी. (5) स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर गेट नं.-3 एवं 4 से दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा एवं इच्छुक दर्शक मोरहाबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम के एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे. मोरहाबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम में जो दर्शक एलईडी. स्क्रीन पर मैच देखेंगे उनके वाहन के पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की ओर मोरहाबादी मैदान में होगी.

दर्शक अपने साथ निम्न प्रकार की कोई सामग्री स्टेडियम में लेकर नहीं आएंगे

(1) किसी भी प्रकार का हथियार - लाठी-डंडा, पिस्टल (2) किसी भी प्रकार का पटाखा, माचिस, लाइटर (3) किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ - पान | सिगरेट, तम्बाकू (4) किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ. पानी की बोतल (5) किसी भी प्रकार या वाद्ययंत्र (6) दर्शकों से अनुरोध है अपना व्यवहार संयमित रखेगें एवं खेल में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे (7) स्टेशियम दर्शक दीर्घा के भर जाने पर स्टेडियम में प्रवेश बंद का दिया जाएगा, इसके बाद दर्शक मोरहाबादी मैदान में लगे बड़े स्कीन में मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही