Search

पांचवे-छठे चरण में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों का लगेगा जमावड़ा, लगाएंगे पूरा जोर

  • 20 के बाद राहुल, खरगे और तेजस्वी की होगी चुनावी सभा
  • 18 के बाद प्रियंका यशस्विनी सहाय और अनुपमा सिंह के लिए कर सकती हैं रांची-धनबाद में चुनावी सभा
  • कोडरमा में यादव वोटरों को लुभाने दो तीन चुनावी सभा करेंगे तेजस्वी
Kaushal Anand Ranchi : झारखंड में चौथे चरण का चुनाव प्रचार 11 मई, शनिवार को समाप्त हो जाएगा. इस चरण के लिए खुद राहुल गांधी ने चार में से दो लोकसभा चुनाव में चुनावी सभा कर चुके हैं. अब कांग्रेस का कोई और स्टार प्रचारक के झारखंड आने का कोई कार्यक्रम नहीं है. तेजस्वी यादव आठ मई को पलामू और गढ़वा में दो चुनावी सभा कर चुके हैं. तेजस्वी यादव इस चरण के लिए तीन और चुनावी सभा 10 मई को करेंगे. मगर 13 मई को चार सीटों को मतदान संपन्न होने के बाद पांचवें चरण में होने वाले तीन सीट चतरा, कोडरमा और हजारीबाग और छठे चरण के होने वाले चार सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के चुनाव में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे.

पांचवें और छठे चरण के चुनाव में राहुल, प्रियंका और खरगे की धुआंधर चुनावी सभा

कांग्रेस और राजद से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें एवं छठे चरण के चुनाव में उनके स्टार प्रचारक खुद मोर्चा संभाल सकते हैं. राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं 20 मई के बाद प्रियंका गांधी पार्टी की दो महिला प्रत्याशी धनबाद से अनुपमा सिंह और रांची से यशस्विनी सहाय के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इनके कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है. 13 मई के बाद कार्यक्रम की सूची एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेज देगी.

दीपांकर की मांग पर तेजस्वी यादव कोडरमा में झोंकेगे अपनी ताकत

इंडिया गठबंधन तेजस्वी यादव को कोडरमा सीट की जिम्मेवारी सौंपी है. 13 के बाद तेजस्वी यादव एक या दो दिन में तीन से चार चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं. कोडरमा में यादव, मुस्लिम एवं ओबीसी मतदाताओं की संख्या को देखते हुए वहां पर तेजस्वी यादव की मांग हुई है. जिसकी अनुमति राजद नेतृत्व ने दिया है. 13 के बाद तेजस्वी यादव के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करके झारखंड भेज देगी. माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इसके लिए खुद तेजस्वी यादव से बात की है.

20 के बाद शेष बचे सात सीट पर कल्पना का बढ़ेगा दायरा, सीएम के साथ झोंकेगी ताकत

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद फ्रंट फुट पर आकर चुनावी कमान संभाल चुकी उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का दायरा 20 मई के बाद बढ़ाया जाएगा. 20 मई को गांडेय में विधानसभा उपचुनाव संपन्न हो जाएगा. इसके पूर्व 18 मई को चुनाव प्रचार भी समाप्त हो जाएगा. इसलिए झामुमो कल्पना सोरेन का दायरा 20 मई के बाद बढ़ाने जा रहा है. कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ मिलकर शेष बचे सात सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, राजमहल, दुमका और गोड्डा अपनी पूरी ताकत झोकेंगी. इनके कार्यक्रम की रूपरेखा पार्टी तैयार करने में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/hearing-on-hemant-sorens-petition-against-the-order-of-jharkhand-high-court-in-the-supreme-court-on-13th/">झारखंड

हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 13 को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//