Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 को हेमंत के साथ न्याय के लिए होगा उलगुलान : विनोद पांडेय

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रैली स्थल प्रभात तारा मैदान का किया मुआयना

Ranchi : रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. रैली के आयोजन को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रभात तारा मैदान का बुधवार को दौरा किया है. इस दौरान रैली में शामिल होने वाले लोगों के बैठने से लेकर मंच निर्माण, राष्ट्रीय नेताओं के आगमन को लेकर रणनीति तैयार की गई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने ऐतिहासिक रैली होने का दावा किया. साथ ही कहा कि आज राज्य के लोग हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर नाराज है. उनकी नाराजगी रैली में भीड़ के तौर पर देखने को मिलेगी.

रैली में यह राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, एमके स्टालिन को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने वाले लोगों को बताया जाएगा. कैसे हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे पूर्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए जेल भेजा है. भाजपा के षड़यंत्र के खिलाफ रैली के माध्यम से उलगुलान करके न्याय की लड़ाई शुरू की जाएगी. रैली के माध्यम से लोगों को महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी और भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रैली की तैयारियों का जायजा लिया गया है. मंच को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है. पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. गर्मी को देखते हुए पंडाल लगाने का निर्देश दिया गया है. कुलर, पंखा के साथ एलईडी लगाया जाएगा. पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. प्रदेश में एलईडी वैन घुमाया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही