Search

 
 
 

1200 से अधिक मतदाता वाले बूथ पर एक अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर रहेंगे

 
Ranchi: निर्वाचन सदन में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन में जीरो एरर के साथ कार्य करना है. के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में कई पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. ऐसे में किसी जिले के ईआरओ व एईआरओ जिनका निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण नहीं हुआ है, उनकी सूची अविलंब उपलब्ध कराएं जिससे उनका ससमय ट्रेनिंग करायी जा सके. उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में प्रीसाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर व एएलएमटी की ट्रेनिंग सुनिश्चित करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर एक अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर की नियुक्ति की जानी है. वल्नरेबल मैपिंग एवं सुरक्षा बल की तैनाती से संबंधित सूची तैयार करने में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी अपने जिलों के मतदान केंद्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता अपने स्तर से जांच लें. बैठक में के. रवि कुमार ने दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध सुविधा, पोस्टल बैलेट, नए मतदाताओं को जोड़ने आदि निर्वाचन संबंधी विषयों पर भी बिंदुवार समीक्षा की.

ये सभी रहे मौजूद

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - सितंबर">https://lagatar.in/gst-collection-in-september-increased-by-6-5-percent-on-annual-basis-to-rs-1-73-lakh-crore/">सितंबर

में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ पर पहुंचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही