Search

 
 
 

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड, 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

 
Ranchi: झारखंड में इस साल हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट भी किया है. आने वाले दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. इस दौरान सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. छह और सात दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ होगा. इसे भी पढ़ें -मंत्री">https://lagatar.in/congress-high-commands-approval-for-ministerial-post-state-president-reached-ranchi/">मंत्री

पद के लिए कांग्रेस आलाकमान की लगी मुहर, प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रांची, विधायक दल के नेता को नहीं मिलेगा पद

अगले दो दिनों के अंदर दिखने लगेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के अंदर ठंड का असर दिखने लगेगा. तापमान में भी गिरावट आएगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं राज्य के शेष इलाकों में भी अगले तीन दिनों के अंदर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

राजधानी रांची में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिसंबर को राजधानी रांची में सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. पांच दिसंबर को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य में सबसे अधित तापमान जमशेदपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें -दो">https://lagatar.in/harmu-flyover-tender-process-will-be-completed-within-two-to-three-months/">दो

से तीन माह के अंदर हरमू फ्लाइओवर के टेंडर की प्रक्रिया हो जाएगी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही