Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CoWIN पोर्टल में होगा बदलाव, चुनाव वाले राज्यों में सर्टिफिकेट से हटेगी मोदी की तस्वीर

Advertisement
Advertisement
New Delhi : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी जायेगी. ऐसा इसलिए किया जायेगा, क्योंकि इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगायेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मोदी की तस्वीर को टीके के प्रमाणपत्र से हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगायेगा. चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, `आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को जारी किये जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगायेगा.`

कुछ राजनीतिक दलों की शिकायत थी

मार्च 2021 में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाये थे. बता दें कि इन पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच चुनाव कराया जाना है. वहीं, मतगणना 10 मार्च को होगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/155294-people-of-ranchi-will-get-booster-dose-from-monday-10-vaccine-reserve-in-18-centers/">रांची

के 1,55,294 लोगों को सोमवार से लगेगा बूस्टर डोज, 18+ केंद्रों में 10% वैक्सीन रिजर्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही