Search

 
 
 

झारखंड में टेंडर नियमों में होगा बदलाव, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य में टेंडर नियमों में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि न्यूनतम बोली 10 प्रतिशत ही नीचे जा सकती है. वे शुक्रवार को पलामू लेस्लीगंज में आयोजित "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम बोल रहे थे.
 

Ranchi : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य में टेंडर नियमों में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि न्यूनतम बोली 10 प्रतिशत ही नीचे जा सकती है. वे शुक्रवार को पलामू लेस्लीगंज में आयोजित "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मसले को कैबिनेट की होने वाली बैठक में रखा जाएगा. 

 

केंद्र सरकार पर आरोप

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड को नवंबर तक 30 करोड़ रुपये की अनुदान राशि नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जल नल योजना के लिए 12 हजार 600 करोड़ का बजट था, लेकिन केंद्र सरकार ने योजना की राशि देने से इनकार कर दिया है.

 

अधिकारियों को निर्देश

वित्त मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की तरह अधिकारियों को भी नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने के लिए तैयार रहना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही