Search

 
 
 

चौपारण में होली और शब-ए-बरात में शराब और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

 
Chouparan : चौपारण थाना परिसर में रविवार को होली व शब-ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर डीएसपी नजीर अख्तर ने कहा कि त्योहारों में शराब और डीजे के अलावा भड़काऊ गीतों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. वहीं हुड़दंगियों को कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित हुए. संचालन पूर्व मुखिया शंभू सिंह ने किया. थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने कड़े शब्द में कहा कि असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी. त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है. सभी पंचायतों के मुखिया ने अपने अपने सुझाव में दिए. वहीं महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर कई सलाह दी. बैठक में मुख्य रूप से बरही एसडीओ पूनम कुजूर, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, चौपारण के पूर्व मुखिया विनोद सिंह, मुखिया मंटू सिंह, दादपुर के पूर्व मुखिया समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट">https://lagatar.in/drugs-found-from-restaurant-operator-arrested/">रेस्टोरेंट

से मिला नशीला पदार्थ, संचालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही