Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिदो कान्हू विवि में सीयूईटी के बिना भी नामांकन होगा : रजिस्ट्रार

Ranchi : नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में सीयूईटी के जरिये स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन होना है. लेकिन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका में बिना सीयूईटी के भी चांसलर पोर्टल से नामांकन हो पायेगा. एसकेएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जो छात्र सीयूईटी परीक्षा में नहीं बैठे है, वे चांसलर पोर्टल से नामांकन करवा सकते हैं. छात्र जब चांसलर पोर्टल से नामांकन के लिए आवेदन करेंगे, तब उन्हें ऑप्शन दिया जाएगा. जो छात्र सीयूईटी परीक्षा में बैठे हैं, वे सीयूईटी का अपना स्कोर डालेंगे. वहीं जो छात्र सीयूईटी में नहीं बैठे हैं, वे परीक्षा में प्राप्त अंक डालेंगे. नामांकन दोनों माध्यमों से होगा.

रांची विवि में सीयूईटी के जरिये ही नामांकन- वीसी

इधर, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत सीयूईटी के द्वारा ही स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन होगा. अगर इसके बाद राज्य सरकार का आदेश आता है, तो आगे का काम किया जाएगा. मालूम हो कि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों में भी सीयूईटी द्वारा ही नामांकन होना है. इससे गरीब परिवार के छात्रों की परेशानी बढ़ गयी है. सीयूईटी के लिए तीन से पांच गुना अधिक आवेदन शुल्क लग रहा है. साथ ही झारखंड से बाहर के केंद्र पर परीक्षा देनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें – रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-panther-dabangg-super-giants-and-blaster-will-compete-in-knockout/">रॉकमैन

प्रीमियर लीग : पैंथर, दबंग, सुपर जायंट्स और ब्लास्टर के बीच होगा नॉक आउट मुकाबला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही