Search

 
 
 

अगले 5 दिनों तक इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड को लेकर भी अलर्ट जारी

 
Delhi : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कर्नाटक, केरल, गोवा में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, बिहार-झारखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 23 से 26 जून तक और झारखंड में 24-25 जून को भारी बारिश हो सकती है. बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी समेत ज्‍यादातर जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग (IMD) ने ट्वीट करके मौसम की जानकारी दी है. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव की वजह से 25 और 26 जून को भारी वर्षा की संभावना है. मॉनसून अब धीरे-धीरे पूरे भारत में सक्रिय हो रहा है. हालांकि बिहार के कुछ जिले अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है. लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग के ट्वीट के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही