Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शनिवार को रांची के बड़े एरिया में 3 घंटे नहीं रहेगी बिजली

Ranchi: शनिवार को दिन के 12:00 से 3:00 बजे तक 132/ 33kv ग्रिड सबस्टेशन हटिया ग्रिड वन में हाई लेवल आइसोलेटर संख्या तीन का मेन बस सहित विद्युत उपकरणों का मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस दौरान हटिया ग्रिड सबस्टेशन हटिया वन से निकलने वाले 33kv कांके, धुर्वा, अरगोड़ा और बेड़ो फीडर पूर्णता बाधित रहेगी. इसके कारण शनिवार को 3 घंटे रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शनिवार कांके, पिठोरिया, सुकुरहुट्टू, रिनपास,  सीआईपी,  धुर्वा एचईसी, विधानसभा, पुराना विधानसभा और अरगोड़ा, बेड़ो लापूंग, मांडर, इटकी, रातू, ब्राम्बे और इसके आसपास के क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली नहीं रहेगी. यह जानकारी ट्रांसमिशन प्रमंडल रांची के वरीय प्रबंधक अश्वनी कुमार कश्यप ने दी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-ndas-strength-in-election-campaign-chandraprakash-and-sunita-chaudhary-did-public-relations/">रामगढ़

उपचुनाव : चुनाव प्रचार में एनडीए ने झोंकी ताकत, चंद्रप्रकाश और सुनीता चौधरी ने किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही