Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में आज नहीं होंगे न्यायिक कार्य, जस्टिस के पी देव के निधन से न्यायिक जगत में शोक

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस केपी देव (कैलाश प्रसाद देव) के निधन से न्यायिक जगत में शोक का माहौल है. झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राज्य के सभी जिला न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को पत्र लिखा है. रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी पत्र में यह निर्देश दिया गया है कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस के पी देव के निधन के कारण न्यायिक कार्य नहीं किये जायेंगे.

4.15 बजे अंतिम विदाई दी जायेगी

बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे. दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि हेतु रखा गया है,  3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में लाया जायेगा, जिसके बाद उच्च न्यायालय परिसर से 4 बजे अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी. 4.15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही