Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 20 तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 12 से बारिश के आसार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिला. दिन में धूप होने के बावजूद हवाओं ने ठंड का एहसास दिलाया. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.8 डिग्री से. चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री से. गढ़वा में दर्ज किया गया. मौसम विभाग द्वारा जारी डेटा के अनुसार शनिवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं 12 फरवरी से राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में (रांची, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, चतरा) कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं 13 से 15 फरवरी तक राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. बता दें कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं बादल के कारण तापमान में 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री से. की वृद्धि हो सकती है.

20 फरवरी के बाद ठंड से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 फरवरी तक झारखंड में बारिश के आसार हैं. उसके बाद बादल छंटने के बाद कहीं-कहीं घने कोहरे और तामपान की गिरावट की संभावना है. 20 फरवरी तक ठंड से राहत मिल सकती है. उन्हाेंने बताया कि वर्तमान में भी धूप बहुत तेज है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवा चल रही है, जिससे ठंड बना हुआ है. धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ के साथ ठंड भी कमजोर पड़ेगा.

शहर का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम रांची                23.0 9.7 जमशेदपुर        28.1 10.8 डालटनगंज       25.9 6.7 बोकारो थर्मल    26.1 9.1 चाईबासा          28.8 10.0 देवघर             25.9 7.5 गिरिडीह         23.7 9.4 गढ़वा             23.3 5.2 लोहरदगा       23.0 7.8 गोड्डा             23.5 7.8 इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/ed-wants-continue-interrogating-bhanu-a-light-worker-of-badgai-area-sought-permission-to-extend-remand/">बड़गाईं

अंचल के हल्का कर्मी भानू से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, रिमांड विस्तार की मांगी अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही