Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्व-त्यौहारों को लेकर आज से लगातार चार दिनों तक शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : अगर आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं या इसमें इंटरेस्ट रखते हैं. तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पर्व-त्यौहारों को लेकर आज से लगातार चार दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेंगे. गुरुवार (14 अप्रैल) को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है. साथ ही जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की भी जयंती है. जिसको लेकर आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.

शनिवार और रविवार को बाजार में नहीं होती ट्रेडिंग

इसके अलावा 15 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे मनाया जायेगा. इसलिए कारोबारी दिन होने के बाद भी दोनों दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा शनिवार और रविवार को शेयर बाजार की छुट्टी होती है. इसलिए 16 और 17 अप्रैल को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसे भी पढ़े : ठेकेदार">https://lagatar.in/contractors-union-warns-karnataka-cm-in-suicide-case-take-action-in-15-days-otherwise-work-will-stop/">ठेकेदार

संघ ने आत्महत्या मामले में दी कर्नाटक सीएम को चेतावनी, 15 दिनों में कार्रवाई करें, नहीं तो काम बंद कर देंगे

बुधवार को बाजार तेजी के साथ खुला और गिरावट के साथ बंद हुआ

मालूम हो कि इस सप्ताह शेयर बाजार में केवल तीन दिन ही कारोबार हुआ. शेयर बाजार में छुट्टियां शुरू होने से पहले बुधवार को शेयर बाजार टूटकर बंद हुए थे. जबकि यह तेजी के साथ खुला था. सेंसेक्स 288.34 अंक चढ़कर 58864.71 के लेवल पर शुरू हुआ था. जबकि निफ्टी 90.80 अंकों की मजबूती के साथ 17621.10 के स्तर पर खुला था. वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 237.44 अंक टूटकर 58,338.93 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 54.65 अंकों की गिरावट के साथ 17,475.65 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़े : PNG">https://lagatar.in/png-costlier-by-rs-4-point-25-and-cng-by-rs-2-point-50-increased-by-rs-11-point-60-in-14-days/">PNG

4.25 और CNG 2.50 रुपये हुई महंगी, 14 दिनों में 11.60 रुपये बढ़े दाम

आईटी टॉप गेनर तो एचडीएफसी टॉप लूजर की श्रेणी में

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स पर आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली थी. वहीं एचडीएफसी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गयी थी. एनएसई की बात करें तो निफ्टी पर ओनजीसी के शेयर टॉप-गेनर रहें. जबकि मारुति के शेयर टॉप लूजर की श्रेणी में नजर आये. इसे भी पढ़े : आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-chemical-factory-fire-6-workers-killed-4-people-from-bihar/">आंध्र

प्रदेश : केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 6 मजदूरों की मौत, 4 लोग बिहार के रहने वाले

इंफोसिस की प्रॉफिट में 12 फीसदी का उछाल

बुधवार को बाजार बंद होने के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए नतीजे घोषित किये. पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का मुनाफा 5,686 करोड़ रहा है. जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 5076 करोड़ प्रॉफिट हुआ था. इसे भी पढ़े : महंगाई">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-said-on-inflation-from-pulses-to-medicine-it-is-expensive-only-if-it-is-cheap-then-know/">महंगाई

पर बोले तेजप्रताप यादव, दाल से लेकर दवा तक हुई महंगी, केवल सस्ती है तो जान…! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही