Search

30 जून के पहले नए-पुराने सभी रेफरियों का फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी

जमशेदपुर, लोहरदगा और बोकारो जिले को दी गई फिजिकल टेस्ट कराने की जिम्मेवारी Hazaribagh : हजारीबाग एथलेटिक संघ के तत्वावधान में झारखंड फुटबॉल संघ के रेफरी कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार को कैनरी इन होटल में हुई. इसके मुख्य अतिथि समाजसेवी मुन्ना सिंह थे. उन्होंने कमेटी को हर तरह से मदद करने की बात कही. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 30 जून के पहले नए-पुराने सभी रेफरियों का फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा लेकर उन्हें अपग्रेड किया जाएगा. उसमें पास करने वाले रेफरी का नाम 30 जून तक ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को भेजा जाएगा. इसके लिए जमशेदपुर, लोहरदगा और बोकारो जिले को फिजिकल टेस्ट कराने की जिम्मेवारी दी गई है. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड रेफरी कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र बहादुर, झारखंड रेफरी इंचार्ज नवीन सुंडी, भैया मुरारी सिन्हा, यस शुजाउद्दीन राजा, एसकेडे, उदय मिश्रा, विशिष्ट अतिथि में टाटा फुटबॉल एकेडमी और टाटा आई फुटबॉल लीग के मैनेजर रोहित सिंह मौजूद थे. इसके साथ ही हजारीबाग एथलेटिक्स संघ के अशोक भट्टाचार्य, नजरुल हसन, सरफराज अहमद, बहादुर राम, सैफुल्लाह खान गुड्डू, धनेश्वर गोप, अभय पासवान, अबोध राम, राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप, उमेश कुमार और सिकंदर यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp