Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 27-28 को होगी बारिश, जमशेदपुर रहेगा अछूता, छाए रहेंगे बादल

Advertisement
Advertisement
  Jamshedpur: जमशेदपुर में दिन एवं रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रात के तापमान में जहां 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं दिन का तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. तापमान में बढ़ोतरी से कनकनी से थोड़ी राहत है. लेकिन कुहासे से राहत नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तरी तथा मध्य भाग में 27 एवं 28 दिसंबर को हल्की बर्षा होगी. दक्षिणी क्षारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम में उक्त अवधि में वर्षा नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

शहर-देहात में अलाव जलने से लोगों को मिली राहत

अगले 48 घंटे बाद रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है. गुरूवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था. जबकि दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन शुक्रवार को दिन एवं रात के तापमान में क्रमशः एक एवं दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. जमशेदपुर में ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब अलाव जलने लगे हैं. जिससे लोगों को ठंड से राहत है. रात में राहगीर एवं मुहल्लों में रहने वाले लोग अलाव तापते देखे गए. जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कल से 15 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं. जबकि शहरी क्षेत्रों में मानगो में सात, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में चार जगहों पर अलाव जल रहे हैं. तीनों निकायों में गरीबों एवं दिहाड़ी मजदूरों के लिए आश्रय गृह की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/administration-strict-on-omicron-in-jamshedpur-kovid-investigation-will-be-done-at-parks-and-picnic-sites/">जमशेदपुर

में ओमिक्रोन पर प्रशासन सख्‍त, पार्क व पिकनिक स्थलों पर होगी कोविड जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही