Search

 
 
 

सरकारी शिक्षकों का होगा रेशनलाइजेशन, RTE नियमों के तहत अपनायी जाएगी प्रक्रिया

 
Ranchi : राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों व शिक्षकों का अनुपात समान रखने के लिए रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. इसके तहत जिन स्कूलों में बच्चे कम व शिक्षक अधिक हैं उन्हें दूसरे सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा. इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने निर्देश जारी किया है.

अतिरिक्त शिक्षक होंगे शिफ्ट

बीते दिनों शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में यह तथ्य भी सामने आएं है कि कई जिलों में स्कूलों में अनुपात से ज्यादा शिक्षक काम कर रहे हैं. राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 34,847 में 1021 शिक्षकों की जरूरत है. जबकि काम 2425 कार्यरत हैं. यानी अतिरिक्त 1404 शिक्षक काम कर रहे हैं. इसे देखते हुए विभाग ने यह निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-किसी">https://lagatar.in/no-one-is-allowed-to-create-jungle-raj-mithilesh-thakur/">किसी

को भी जंगलरज कायम करने की इजाजत नहीं : मिथिलेश ठाकुर

रांची जिले में 340 शिक्षक अतिरिक्त

रांची जिले में 340 शिक्षक बच्चों के अनुपात में स्कूलों में ज्यादा हैं. वहीं, बोकारो के सरकारी स्कूलों में 135, हजारीबाग में 115, गुमला में 91, पूर्वी सिहंभूम में 86, सरायकेला-खरसांवा में 85, चतरा में 75, कोडरमा में 60, सिमडेगा में 47, रामगढ़ में 43, देवघर में 41, धनबाद में 39, पलामू में 39, दुमका में 38, पश्चिम सिहंभूम में 34, गढ़वा में 32, खूंटी में 28, साहेबगंज में 14, गिरिडीह में 13, लातेहार में 12, जामताड़ा में 9, लोहरदगा में 5 और पाकुड़ के सरकारी स्कूलों में 4 अतिरिक्त शिक्षक कार्यरत हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही